बेंगलुरु: एड-टेक फर्म के सेल्स मैनेजर ने गला घोंटकर की प्रेमिका की हत्या, शव को फंदे से टांग नहीं पाया तो हुआ फरार, तलाश कर रही पुलिस

Published : Jun 07, 2023, 03:58 PM IST
Police

सार

बेंगलुरु में एक एड-टेक फर्म कंपनी के सेल्स मैनेजर ने गला घोंटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी ने शव को टांगने की कोशिश की ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक एड-टेक फर्म कंपनी के सेल्स मैनेजर ने गला घोंटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को फंदे से टांगकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने की डर से वह फरार हो गया। बेंगलुरु पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतक की पहचान हैदराबाद की 23 साल की आकांक्षा बिद्यासर के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 29 साल के गुरिजाला अर्पिथ के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में रहता था और मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। आरोप है कि अर्पिथ ने सोमवार शाम को जीवन बीमा नगर के पास कोडिहल्ली में स्थित फ्लैट में कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

शव को बेडशीट से लटका नहीं सका आरोपी

आकांक्षा BCom ग्रेजुएट थी। वह एक निजी फर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करती थी। वहीं, अर्पिथ ने आंध्र प्रदेश से बीई का कोर्स किया था। वह बेंगलुरु की एक फर्म में एंटरप्राइज सेल्स मैनेजर था। उसे चार महीने पहले प्रमोट कर हैदराबाद भेजा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्पित ने आकांक्षा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आकांक्षा को गला घोंटकर मारा गया था। इसके बाद बेडशीट से उसके शव को लटकाने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपना इरादा बदल दिया और शव को फर्श पर छोड़कर भाग गया।

दो साल पहले मिले थे आकांक्षा और अर्पित

पुलिस ने कहा कि घटना का पता शाम करीब सवा छह बजे तब चला जब आकांक्षा की फ्लैटमेट नवनीता घर लौटी और उसने अपनी सहेली की लाश देखी। जांच में पता चला है कि आकांक्षा और अर्पित दो साल पहले मिले थे। वे दोस्त बने और बाद में प्यार हो गया। अर्पित के हैदराबाद जाने तक दोनों साथ रहे। बाद में वह कोरमंगला में एक अन्य निजी फर्म में काम करने लगी और नवनीता के साथ रहने लगी। अर्पित और आकांक्षा के रिश्ते में खटास आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्पित सोमवार को आकांक्षा से मिलने बेंगलुरु आया था। दोपहर करीब 3.10 बजे दोनों एक साथ उसके फ्लैट पर पहुंचे। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाया गया है कि अर्पित शाम करीब 4.50 बजे अकेले फ्लैट से बाहर आता है और 10 मिनट में लौटता है। इसके बाद वह जल्द ही लौट जाता है। जल्दबाजी में अर्पित अपना मोबाइल और बैग अपार्टमेंट में छोड़ गया था। डीसीपी (पूर्व) भीमशंकर एस गुलेड ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। अर्पित की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?