
बेंगलुरु। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु शहर के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में मुख्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रामेश्वरम कैफे में बीते 1 मार्च को IED के मदद से बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया था।इस ब्लास्ट में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मुख्य संदिग्ध का साथी है, जिसे विस्फोट के दिन कैफे के पास सुरक्षा कैमरे के फुटेज में देखा गया था।
NIA ने ब्लास्ट को लेकर जांच करते हुए हमले के मुख्य आरोपी की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था। इस क्रम में NIA को सफलता भी हाथ लगी और उन्होंने कैफे के CCTV फुटेज समेत मेट्रो स्टेशन और बसों की भी CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान करनी शुरू कर दी। इसके अलावा उन्होंने मुख्य संदिग्ध की पहचान करने के लिए जनता से सहायता मांगी और पहचान बताने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की और साथ ही ये भरोसा दिलाया कि पहचान बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
रामेश्वरम कैफे के संचालन को दोबारा किया शुरू
NIA ने एक CCTV फुटेज की पहचान करते हुए पाया कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने कपड़े बदले और बस से अलग-अलग स्थानों की यात्रा की। हालांकि, इसी संबंध में ये जानकारी भी निकलकर सामने आई थी कि आरोपी बल्लारी के रास्ते होते हुए पुणे भाग गया था। वहीं इसी बीच बेंगलुरु शहर के रामेश्वरम कैफे के संचालन को दोबारा से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कर दिया है. इस पर सुरक्षा पर खासा ध्यान देते हुए मेन एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, और ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके ग्राहकों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार का कड़ा फैसला, कलर कॉटन कैंडी बनाने पर लगाया बैन, जानें वजह
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.