Published : Jul 09, 2025, 07:16 PM ISTUpdated : Jul 09, 2025, 07:19 PM IST
ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पूरे देश में दिखा। दिल्ली से लेकर चेन्नई और बंगाल तक विरोध प्रदर्शन किए गए। वहीं, बिहार में विपक्षी पार्टियों ने बिहार बंद बुलाया था। इसके चलते ट्रेनें रोकी गईं।
भुवनेश्वर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के एक मंच द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' के दौरान पुलिस ने एक ट्रेड यूनियन के सदस्य को हिरासत में लिया।
210
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची की जांच के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने पटना में ट्रेनें रोकीं।
310
गुवाहाटी में अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के समर्थकों ने केंद्र सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया।
पूर्व राज्यसभा सदस्य वृंदा करात ने नई दिल्ली में विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हिस्सा लिया।
510
विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए आम हड़ताल के कारण चेन्नई में सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
610
कोलकाता में वाम मोर्चा समर्थकों ने 'भारत बंद' का समर्थन किया। उन्होंने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
710
विभिन्न ट्रेड यूनियन समर्थकों ने नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हिस्सा लिया। लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
810
पटियाला में पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ और अन्य ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
910
दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी में 'भारत बंद' को लेकर टीएमसी सदस्यों और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
1010
कोलकाता में यूको बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल किया। बैंक में कोई काम नहीं हुआ। सभी बैंक कर्मियों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के आह्वान पर हड़ताल में हिस्सा लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.