भारत बंद: केजरीवाल घर में नजरबंद, महाराष्ट्र में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, राहुल ने कहा- समर्थन करें

Published : Dec 08, 2020, 09:00 AM ISTUpdated : Dec 08, 2020, 12:35 PM IST
भारत बंद: केजरीवाल घर में नजरबंद, महाराष्ट्र में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, राहुल ने कहा- समर्थन करें

सार

कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। पूरे देश में आंदोलनरत किसान और उनके सहयोगी भारत बंद कर रहे हैं। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं।  इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि केंद्र की पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। किसानों द्वारा आज भारत बंद किया जा रहा है। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लोगों ने एक ट्रेन रोक दी। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में इन्हें ट्रैक से हटाकर हिरासत में ले लिया।  इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि केंद्र की पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो, सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है, इसका समर्थन करें।    

किसानों का कहना है कि बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं हो। हालांकि, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादियों में लगी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।​​​

राजस्थान में जरूरी सेवाओं पर रोक नहीं 
दूध की सप्लाई, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। 247 कृषि उपज मंडियां बंद रहेंगी। मुहाना मंडी में हरी सब्जी का ब्लॉक बंद रहेगा, आलू-फल ब्लॉक खुलेगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स चेंबर के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर बंद में हिस्सा लेंगे। राजस्थान के सभी 7 लाख ट्रक ट्रेलर और सभी तरह के कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। बंद में करीब 13 हजार ट्रांसपोर्ट कंपनियां शामिल होंगी। जयपुर में 1400 लो फ्लोर-मिनी बसें और 20 हजार ऑटो-रिक्शा नहीं चलेंगे।

हरियाणा में आज सड़क पर नहीं होंगे 14.5 लाख वाहन
चक्काजाम के दौरान राज्य के करीब 14.5 लाख से ज्यादा कमर्शियल वाहन नहीं चल पाएंगे। मंडियां भी बंद रहेंगी। किसानों ने फल, दूध और सब्जियों की सेवा रोकने का फैसला किया है। फिर भी किसान संगठनों ने अपील की है कि किसी को बंद में शामिल होने के लिए मजबूर न किया जाए। राज्य सरकार ने बंद को देखते हुए सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात की हैं।

पंजाब में पेट्रोल पंप भी बंद
मेन बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। सरकारी बसें 11 से 3 बजे तक नहीं चलाई जाएंगी।

पूरे गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागू
गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी में जबरदस्ती बंद कराने पर कार्रवाई होगी। गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागू है। हरियाणा में खाप पंचायतें बंद कराएंगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और दक्षिण के कई राज्यों में भी बंद रहेगा। कानूनों को केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?