राहुल गांधी से की अराजक तत्वों ने धक्का-मुक्की, कांग्रेस नेता बोले-हम किसी से नहीं डरते, न मोदी से, न असम सीएम से

Published : Jan 21, 2024, 08:44 PM IST
rahul gandhi

सार

कांग्रेस नेता ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए और पोस्टर फाड़ा। राहुल गांधी को उनकी सिक्योरिटी ने बचाकर बस में पहुंचाया।

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के काफिले पर हमला की कोशिश की गई। अराजक तत्वों ने राहुल गांधी से भी यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की किया है। कांग्रेस नेता ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए और पोस्टर फाड़ा। राहुल गांधी को उनकी सिक्योरिटी ने बचाकर बस में पहुंचाया।

धक्का-मुक्की का आरोप

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रविवार को अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि अराजक लोगों ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी की है। राहुल को बचाते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें बस के अंदर वापस ले गए। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था।

राहुल गांधी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

राहुल ने इस घटना को लेकर कहा कि आज बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा चौथे दिन असम में है। रविवार को असम के बिस्वंत जिले से सोनितपुर होते हुए नागांव तक यात्रा चल रही है।

जयराम रमेश की गाड़ी पर भी हमला

जयराम रमेश ने बताया कि असम के सोनितपुर जिले में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया था। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे वाहन पर कुछ मिनट पहले जुमुगुरीहाट, सुनीतपुर में एक अनियंत्रित भाजपा भीड़ ने हमला किया था जिन्होंने विंडशील्ड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और बीजेएनवाई विरोधी नारे लगाए। लेकिन हमने अपना संयम बनाए रखा, हाथ हिलाया गुंडे भाग गए। यह निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्वा कर रहे हैं। हम डरे हुए नहीं हैं और आगे बढ़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

शंकराचार्यों के विरोध पर राम मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दिया जवाब, बोले-अधूरा नहीं है मंदिर…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह