
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के एक नए उदय की बात करते हुए पार्टी के मीडिया सेल इंचार्ज जयराम रमेश ने कहा कि हम सत्ता में भले ही नहीं हैं लेकिन देश के कोने-कोने, गांव-गांव में हमारी मौजूदगी है। हमारी यात्रा पर बीजेपी का लगातार कटाक्ष यह साबित करता है कि उसके अंदरखाने में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि देश अब नफरत फैलाने वाले या तोड़ने वालों पर नहीं बल्कि जोड़ने वालों के साथ खड़ा होगा। पांच महीने की यात्रा के बाद कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी।
भारत जोड़ो यात्रा जीवन रक्षक
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा, जीवन रक्षक है। देशभर में कांग्रेस एक नई उर्जा के साथ उभरेगी। कांग्रेस के साथ लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लगातार बात कर रही है, यह बता रहा है कि उसके अंदरखाने में काफी खलबली मची है। भाजपा जितनी यात्रा के बारे में बात करती है, उतना ही स्पष्ट होता है कि पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि यह भारत जोड़ी यात्रा कांग्रेस के लिए 'संजीवनी' है, यह एक जीवन रक्षक है, यह कांग्रेस को पुनर्जीवित करने जा रही है।
कांग्रेस का होगा नया अवतार
जयराम रमेश ने कहा कि 137 वर्षों में कांग्रेस के कई अवतार हुए हैं और अब एक नया अवतार होगा। यह एक अधिक आक्रामक कांग्रेस होगी, यह एक अधिक सक्रिय कांग्रेस होगी। कांग्रेस फिर से जनता के दिलों में होगी। रमेश ने कहा कि हमारे राजनीतिक विरोधियों ने ही नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों और सहयोगियों ने भी हमें हल्के में लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है जो सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हर मोहल्ले, गांव, कस्बे में हमारी मौजूदगी जरूर है।
गठबंधन सहयोगियों का यात्रा में स्वागत
जयराम रमेश ने कहा कि जो भी गठबंधन सहयोगी इस यात्रा में भाग लेना चाहते हैं, उनको ऐसा करने के लिए स्वागत है। यहां कई गठबंधन सहयोगी हैं यदि वे भाग लेना चाहते हैं तो उनका ऐसा करने के लिए स्वागत है। बीजेपी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यह विपक्षी यात्रा नहीं है, यह कांग्रेस की यात्रा है। यह कांग्रेस को मजबूत करने की यात्रा है। विपक्षी एकता तभी संभव होगी जब कांग्रेस मजबूत होगी।
कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर के अभियान की शुरुआत की है। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस दौरान 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
जलसंकट से निजात का गडकरी का अनोखा फार्मूला: सड़कों के लिए मिट्टी निकाल झील-कुएं व तालाब बनाए जा सकते
दिल्ली का 'राजपथ' अब कहलाएगा 'कर्तव्य पथ'?
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल
आईटी हब बेंगलुरू के हालात हुए बदतर: लग्जरी बेंटली, BMW पानी में डूबे, ट्रैक्टर-ट्राली सहारा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.