ड्रग्स केस: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत, घर से मिला था 86.5 ग्राम गांजा

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को जमानत मिल गई है। 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती सिंह के घर पर छापा मारा था। उनके घर से गांजा मिला था। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में भारती सिंह ने गांजा पीने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2020 1:54 AM IST / Updated: Nov 23 2020, 02:36 PM IST

मुंबई. ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को जमानत मिल गई है। 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती सिंह के घर पर छापा मारा था। उनके घर से गांजा मिला था। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में भारती सिंह ने गांजा पीने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

गिरफ्तार करने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, अब मुंबई की कोर्ट से दोनों को 15 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी है।

शुक्रवार को भारती के नाम का हुआ था खुलासा
शुक्रवार को एक ड्रग पैडलर ने एनसीबी की पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार सुबह कॉमेडियन के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में छापेमारी की गई थी, जिसमें 86.5 ग्राम गांजा मिला था। एनसीबी ने जब हिरासत में लेकर भारती से पूछताछ की तो उन्होंने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूल कर ली थी। 

भारती ने साल 2017 में राइटर हर्ष से शादी की
भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। इसमें वो कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं।

Share this article
click me!