चंद्रशेखर को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया, CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे

Published : Dec 21, 2019, 07:33 PM ISTUpdated : Dec 21, 2019, 07:57 PM IST
चंद्रशेखर को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया, CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे

सार

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। उन्हें पुरानी दिल्ली के दहियागंज इलाके में हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया था। चंद्रशेखर को जामा मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए हिरासत में लिया गया था। 

नई दिल्ली. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। उन्हें पुरानी दिल्ली के दहियागंज इलाके में हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया था। चंद्रशेखर को जामा मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने जमानत की मांग की, जिसका विरोध करते हुए पुलिस ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

बिना अनुमति जामा मस्जिद में किया था विरोध प्रदर्शन
चंद्रशेखर आजाद ने नागरिकता कानून के विरोध में जामा मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया था, जबकि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी। शुक्रवार को जामा मस्जिद के सामने प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे निकल गए थे। बाद में शनिवार की सुबह जामा मस्जिद से बाहर निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन है वेंडर विक्रम कुमार? जिसकी झालमुरी खाकर PM मोदी ने बना दिया लेकल से नेशनल सेंसेशन,Video
Top 10 Morning News: बस हादसा, रिफाइनरी आग और IMF झटका-21 अप्रैल 2026 की 10 बड़ी खबरें