भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का वादा, अगले दस दिन में 5,000 और शाहीन बाग होंगे

Published : Jan 23, 2020, 12:12 AM IST
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का वादा, अगले दस दिन में 5,000 और शाहीन बाग होंगे

सार

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे । आजाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे ।  

नई दिल्ली. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे । आजाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे ।

उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दलित नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) ‘‘काला कानून’’ है जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहा है ।

विरोध कर रही महिलाओं को दी बधाई 
एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से उन्होंने कहा , ‘‘मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा। यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है । हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है। ’’ आजाद ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी इन महिलाओं के हौसले को तोड़ नहीं पायी । आजाद के पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारी फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ गा रहे थे ।

संविधान थामे हुए आजाद ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं अगले 10 दिनों में देश भर में कम से कम 5,000 और शाहीन बाग होंगे । ’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi-Macron Meeting: पीएम बोले-हम एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे, मोदी-मैक्रों की 5 बड़ी बातें
Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग