Morning Roundup 14 Oct 2025: घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से मिला सोने के बिस्किट बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published : Oct 14, 2025, 08:24 AM IST
Big news of 14 october 2025

सार

दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए। आगरा में 363 किलो मिलावटी तेल जब्त और 10 किलो घटिया बर्फी-बूंदी नष्ट की गई। वहीं, अयोध्या में इस साल 26 लाख से अधिक दिए जलेंगे। डिजिटल पहल एक दीया राम के नाम के तहत दुनिया भर से लोग ऑनलाइन भी दीया जला सकेंगे।

दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई, तेल और रिफाइंड उत्पाद जब्त, बर्फी-बूंदी नष्ट

दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आगरा में 363 किलो रिफाइंड और सरसों का तेल मिलावट की शक के चलते जब्त किया गया। साथ ही, घटिया पाए जाने पर 10 किलो बर्फी और बूंदी नष्ट कर दी गई।

अयोध्या दिवाली 2025: घर बैठे ऑनलाइन जलाएं राम का दीया, साथ में मिलेगा प्रसाद

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं। इस साल करीब 26 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे और 2100 श्रद्धालु सामूहिक महाआरती में हिस्सा लेकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही, पर्यटन विभाग की डिजिटल पहल एक दीया राम के नाम के तहत दुनिया भर में कहीं से भी ऑनलाइन एक दीया राम के नाम जला सकेंगे। इससे लोग अपने घरों से भी इस भव्य उत्सव का हिस्सा बन पाएंगे।

मानसून फिर हुआ सक्रिय, मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर, तापमान में गिरावट

मध्यप्रदेश में उत्तर की ठंडी हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। भोपाल, इंदौर और कई अन्य शहरों में रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हालांकि प्रदेश से मानसून आधिकारिक तौर पर जा चुका है, लेकिन मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है। दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से मिला सोने के बिस्किट बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

एसीबी ने रिश्वत मामले में पकड़े गए डॉ. मनीष अग्रवाल के बैंक लॉकर से 800 ग्राम सोना बरामद किया है। इससे पहले ही उनके करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिल चुके थे। मामले की जांच के दौरान डॉ. अग्रवाल के नजदीकी अन्य डॉक्टरों पर भी एसीबी की नजर है।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा' का नया सॉन्ग पॉइजन बेबी हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म थामा दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका नया गाना पॉइजन बेबी जारी किया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के शानदार डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप