Morning Roundup 17 Oct 2025: गुजरात के नए मुख्यमंत्री पटेल की मंत्रिमंडल टीम आज लेगी शपथ, पढ़ें आज सुबह की 5 बड़ी खबरें

Published : Oct 17, 2025, 08:33 AM IST
Big news of 17 october 2025

सार

Big news of 17 october 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें कुल 48 नाम शामिल हैं। वहीं, गुजरात में मुख्यमंत्री पटेल शुक्रवार को नई मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे।

कांग्रेस ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, 48 नाम शामिल

Big news of 17 october 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें कुल 48 नाम शामिल हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में राजद, लेफ्ट और अन्य सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। पहली सूची में पहले चरण के लिए 21 और दूसरे चरण के लिए 27 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

गुजरात के नए मुख्यमंत्री पटेल की मंत्रिमंडल टीम आज लेगी शपथ

गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले, यानी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री पटेल शुक्रवार को नई मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। यह बदलाव भाजपा के अगले विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है, ताकि पार्टी नए समीकरण और रणनीति को परख सके।

दिवाली पर सीएम योगी का खास तोहफा

दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने लागू किया विंटर एक्शन प्लान 2025-26

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने विंटर एक्शन प्लान 2025-26 लागू कर दिया है। दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता और खराब होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस योजना में 7 मुख्य थीम और 25 कार्रवाई के बिंदु हैं, जिन पर 30 से अधिक सरकारी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 50 यात्री कूदकर बचाए गए

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस लुधियाना से आगरा जा रही थी और इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। आग बस की छत पर रखे सामान में पटाखों के कारण लगी। चालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया