
चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को पटाखों का बारूद मिलाते समय जोरदार धमाका हुआ। इसमें दो बच्चे और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी। साथ ही तिरुवनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी।
हरियाणा के गुरुग्राम में एक शोरूम में अचानक भयंकर आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।
दीपावली के कारण 20 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहे। 20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद थे। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे।
केरल में तेज बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पानी भर गया, पेड़ गिर गए और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और त्रिशूर में खास नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने इन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.