
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल किशोरी के साथ दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर एक किशोरी साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मेडिकल जांच में गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद बुधवार देर शाम राहुल गांधी महागठबंधन के नेताओं के साथ होटल चाणक्य में बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता भी होगी। इस कदम का मकसद महागठबंधन को एकजुट दिखाना और विपक्ष की ताकत को सामने रखना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मथुरा दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जताया। राष्ट्रपति 25 सितंबर को मथुरा आएंगी। वह विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगी और सुदामा कुटी में भजन कुटी का लोकार्पण भी करेंगी।
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के दक्षिणी तट पर मंगलवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। EMSC के अनुसार, यह भूकंप जमीन से 40 किलोमीटर गहरे आया। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
तिरुपति मंदिर में अब भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू तिरुमाला तिरुपति मंदिर में नया, आधुनिक कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जिसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल होगा। मंदिर में भीड़ प्रबंधन में यह एक बड़ा बदलाव होगा और यह अपने तरह का भारत में पहला ऐसा प्रयास है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.