नेहा बोरा के बयान पर मुस्लिम महिला का पलटवार, ब्राह्मणवाद पर बोलने की हिम्मत, इस्लाम पर क्यों चुप्पी?

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के ब्राह्मणवाद पर दिए गए विवादित बयान से देश में सियासी बवाल मच गया है। नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि मंदिरों में पुजारी महिलाओं का रेप करते हैं। उनके इस बयान पर वकील नाजिया इलाही खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Share this Video

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के ब्राह्मणवाद पर दिए गए बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके बयान पर वकील नाजिया इलाही खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नाजिया ने सवाल उठाया कि नेहा बोरा को हिंदुत्व और ब्राह्मणवाद पर बोलने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन इस्लाम से जुड़ी कुरीतियों पर वह चुप क्यों रहती हैं?

नाजिया इलाही खान ने कहा कि नेहा बोरा हिंदुत्व और ब्राह्मणवाद पर इसलिए खुलकर बोल पाती हैं, क्योंकि उन्हें इन मुद्दों पर बोलने से किसी तरह का डर नहीं है। लेकिन जब इस्लाम से जुड़ी कुरीतियों पर बोलने की बात आती है, तो वह खामोश रहती हैं। नाजिया के मुताबिक, इसकी एक वजह यह डर हो सकता है कि ऐसा बोलने पर उन्हें 'सर तन से जुदा' करने जैसी धमकियों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने हाल ही में ब्राह्मणवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंदिरों में पुजारी महिलाओं का रेप करते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस शुरू हो गई। अब नाजिया इलाही खान की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और हवा दे दी है।

Related Video