Bihar Elections 2025: चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ज्ञानेश कुमार ने कहीं ये 10 बड़ी बातें

Published : Oct 06, 2025, 06:11 PM IST
Election Commission of India PC

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। गिनती 14 नवंबर को होगी। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में शुरू किए गए पहल बाद में पूरे देश में लागू होंगे।

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और इसी दिन रिजल्ट आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहीं ये 10 बड़ी बातें

1- बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होने वाला है। इससे पहले विधानसभा चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

2- पहली बार BLO (Booth level officers) और एजेंट्स को खास ट्रेनिंग दी गई है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

3- बिहार में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। यह काम चुनाव से पहले पूरा हो गया है।

4- सभी मतदान केंद्रों की 100% वेबकास्टिंग कराई जाएगी। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उनकी लाइव मॉनिटरिंग होगी।

5- सुचारू मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र (EPIC) 15 दिनों के भीतर बांटे जाएंगे।

6- मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं के मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा होगी।

7-इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग रिजल्ट में विश्वास तय करने के लिए VVPAT की गिनती अनिवार्य है।

8- एक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर होंगे। इससे भीड़ कम होगी। लोगों को सुविधा मिलेगी।

9- ईसीआई-नेट डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरूआत से नामांकन, डेटा और रिपोर्टिंग का कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6-11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

10- बिहार में लागू किये गए नये सुधारों को बाद में पूरे देश में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025 में 1st टाइम होंगे ये 17 बदलाव, हर वोट पर निगरानी-हर मतदाता को नई सुविधा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा