By Election 2025: देश में कहां होंगे 8 उप-चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे

Published : Oct 06, 2025, 05:41 PM IST
CEC Gyanesh Kumar PC

सार

चुनाव आयोग ने 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 8 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इन विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम।

By-election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही देश के 8 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने की घोषणा की है। ये सीटें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में हैं। मतदान 11 नवंबर को होगा। रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे।

7 राज्यों के 8 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

 राज्य या UT का नामविधानसभा सीटवजह
1जम्मू-कश्मीरबडगामउमर अब्दुल्ला का इस्तीफा
2नगरोटादेवेंद्र सिंह राणा का निधन
3राजस्थानअंताकंवरलाल की अयोग्यता
4झारखंडघाटशिलारामदास सोरेन का निधन
5तेलंगानाजुबली हिल्समगंती गोपीनाथ की मौत
6पंजाबतरनतारनडॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन
7मिजोरमडम्पालालरिन्तलुआंगा सैला की मौत
8ओडिशानुआपाड़ाराजेंद्र ढोलकिया का निधन

उप चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

 

चुनाव कार्यक्रमजम्मू-कश्मीर 
और ओडिशा
झारखंड, मिजोरम,पंजाब, तेलंगानाराजस्थान
गैजेट नोटिफिकेशन13.10.202513.10.202513.10.2025
नामांकन की आखिरी तारीख20.10.202521.10.202521.10.2025
नामांकन जांच की तारीख22.10.202522.10.202523.10.2025
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख24.10.202524.10.202527.10.2025
मतदान की तारीख11.11.2025
गिनती14.11.2025

यह भी पढ़ें-Bihar Elections 2025: 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6-11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें- Explainer: आदर्श आचार संहिता क्या है? जानिए कब, कहां, क्यों और कैसे लागू होती है?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला