बिहार चुनाव : पीएम मोदी बोले- बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया, शाह ने कहा- यह विकासवाद की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना पूरी हो चुकी है। राज्य की 243 सीटों पर 3733 प्रत्याशी मैदान में थे। बहुमत के लिए 122  सीटों की जरूरत थी। सत्रातारूढ़ NDA ने 125 सीटें जीत कर दोबारा बहुमत हासिल कर लिया। नितीश कुमार 7वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्य में तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2020 2:53 AM IST / Updated: Nov 11 2020, 04:58 AM IST

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आए। राज्य में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। राज्य में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।

 

 

'यह नए दशक का बिहार'


अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। 

शाह ने ट्वीट किया, यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है। भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। 

 


यह देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक 
शाह ने कहा, इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से मोदी जी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।

एनडीए की जीत पर क्या बोले जेपी नड्डा
 


नड्डा ने कहा, चाहें बिहार विधान सभा चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना के उप-चुनाव, समग्र राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोद की जनकल्याण नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का माननीय प्रधानमंत्री जी पर भरोसा और दृढ़ हुआ है।

शाम को लालटेन उजाला करती है- लालू की बेटी
रुझानों में बढ़त को देखते हुए लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव ने ट्वीट किया, यह प्रकृति का नियम है कि शाम होते ही कमल मुरझा जाता है और लालटेन उजाला करती है।

 


म.प्र. के पूर्व सीएम दिग्विजय बोले -  आज नोटतंत्र जीत गया और लोकतंत्र हार गया

बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश उपचुनाव के परिणामों को लेकर म.प्र. के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल खड़ा किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच में है। जनता और प्रशासन के बीच में हैं। आज लोकतंत्र हार गया। आज क्या कारण है कोई भी विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करता है। 

उत्तर प्रदेश सीएम योगी बोले - आगामी विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों को लेकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में, भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के राज्य विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह दर्शाता है कि भाजपा आगामी चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बोले - उनकी दिवाला निकल गया 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री के पी मौर्य ने कहा कि उनकी (अखिलेश यादव) का दिवाला निकल गया है। वह बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे। 'गुंडा राज', 'माफिया राज', 'जंगल राज' कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा, यहां 'राम राज्य' है। 

कांग्रेस सांसद कार्ती चिदंबरम बोले - ईवीएम को दोष देना सही नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ती चिदंबरम ने चुनावों परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'किसी भी चुनाव के जो भी परिणाम हों, ईवीएम को दोष देना सही नहीं है। मेरे अनुभव में, ईवीएम प्रणाली मजबूत, सटीक और भरोसेमंद है।'

 

आरजेडी सांसद झा बोले - हमारी सरकार में बनेगा नया बिहार

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि, बिहार के लोगों ने नया बिहार गढ़ने के लिए वोट दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि आज हम ही सरकार बनाएंगे। झा ने दावा किया कि रियल टाइम पर हम 124 सीट पर आगे हैं।

ईवीएम क्यों नहीं हो सकती हैक? - उदित राज

विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता डॉक्टर उदित राज ने मंगलवार को कहा कि 'जब मंगल ग्रह &चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?' इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ?

 

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बोले - एनडीए को बिहार में सप्ष्ट बहुमत

राज्य विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर जैसे-जैसे सस्पेंस बढ़ता जा रहा है, ठीक वैसे ही नेता- प्रवक्ताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'हम लोग कईं जगहों पर आगे हैं। चिराग पासवान के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आगे फैसला किया जाएगा। परिस्थिति के ऊपर निर्णय करेंगे।'

शिवसेना नेता संजय राउत बोले - मंगलराज की शुरुआत

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के नेता और प्रवक्ताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि बिहार में अब मंगलराज की शुरुआत हो चुकी है।

 

संबित पात्रा बोले - यह एंटी इनकंबेंसी नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि 15 साल की सरकार के बाद अगर इतनी कांटे की टक्कर है, तो यह एंटी इनकंबेंसी नहीं है।

 

मनोज तिवारी बोले- ये रुझान चिंतित करने वाले

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को बिहार चुनावों के रिजल्ट से पहले के रूझानों को लेकर कहा कि, पोस्टल में हमेशा माना जाता है कि एनडीए को बढ़त मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसका मतलब रुझान चिंतित करने वाला है। हालांकि, अभी हमें इंतजार करना चाहिए। नतीजे आने बाकी हैं।

परिणाम से पहले बोले तेज प्रताप - तेजस्वी भव: बिहार 

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के बेटे और नेता ने ट्वीट कर कहा है कि ''तेजस्वी भव: बिहार''।

 

 

 

Share this article
click me!