
पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर लोकनीति और सीएसडीएस ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस सर्वे के मुताबिक, जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है। सर्वे में एनडीए को 133-143 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, राजद, कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 88-98 सीट, एलजेपी को 2-6 सीट और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।
नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद हैं। 31 फीसदी लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया। जबकि तेजस्वी यादव को 27% लोगों ने पसंद किया है।
एनडीए को 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान
लोकनीति और सीएसडीएस के इस सर्वे में 38 फीसदी लोगों ने एनडीए पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं, 32% लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं। जबकि 6% लोग राज्य में एलजेपी की सरकार चाहते हैं।
कैसे हुआ सर्वे
लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल में 37 विधानसभा सीटों के 148 बूथों को कवर किया गया। इस सर्वे में 3731 लोगों ने हिस्सा लिया। ये सर्वे 10 से 17 अक्टूबर के बीच किया गया। इस सर्वे में 60 फीसदी पुरुष और 40 फीसदी महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.