
नई दिल्ली. भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के दु:खद निधन पर दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, रक्षा मंत्रालय पेंटागन और यूएस चेयरमैन ऑफ द ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ, जनरल मार्क मिली ने भी बिपिन रावत के निधन पर शोक संदेश भेजा है। बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में नीलगिरी के घने जंगलों में 8 दिसंबर की दोपहर आर्मी का हेलिकॉप्टर एमआई-17 V-5 (MI-17 V-5 Helicopter) दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया था। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी समेत 13 की जान चली गई थी।
यह तस्वीर 30 सितंबर, 2021 की है, जब चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) विपिन रावत वाशिंगटन में USA के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मिले थे।
असाधारण नेतृत्व की क्षमता रखते थे
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन(Antony Blinken) ने अपने शोक संदेश में कहा-हम जनरल रावत को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपने देश की सेवा की और अमेरिका-भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए काम किया।
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन(Lloyd Austin) ने अपने शोक संदेश में कहा कि जनरल रावत ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ऑस्टिन ने इसी साल रावत से हुई अपनी मुलाकात को भी याद किया।
यह भी जानें
बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक सैन्य विमान से दिल्ली लाया जाएगा। शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों को उनके घर लाया जाएगा और सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद कामराज मार्ग से दिल्ली कैंटोनमेंट के बराड़ चौराहा श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। यहां अंतिम संस्कार होगा।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने कतर की अपनी दो दिवसीय यात्रा को कम कर दिया है और वो दिल्ली लौट रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Bipin Rawat Passed Away: कई देशों ने जताया दुख, रूस ने कहा- भारत ने खो दिया अपना महान देश भक्त
VVIP मूवमेंट में होता है Mi-17 हेलिकॉप्टर का यूज, जानें CDS Bipin Rawat पत्नी के साथ कहां जा रहे थे
Bipin Rawat Chopper Crash: नीलगिरी जंगल में 2667 मीटर ऊंचे पहाड़ पर गिरा MI-17V5, देखें हादसे की तस्वीरें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.