
भोपाल. बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। प्रज्ञा ठाकुर के ऑफिस से कहना है कि सांसद ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया। इसके अलावा शुक्रवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इससे पहले भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी तो दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया है। मुंबई में उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।
15 दिन पहले कराया गया था दिल्ली एम्स में भर्ती
बता दें कि इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर को 19 फरवरी को डॉक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनके दफ्तर ने कहा था कि वो नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.