भाजपा के विवादित पोस्ट पर कर्नाटक पुलिस ने जेपी नड्डा-अमित मालवीय को भेजा नोटिस, कहा 7 दिन में हों पेश

Published : May 08, 2024, 06:05 PM ISTUpdated : May 08, 2024, 06:10 PM IST
JP Nadda

सार

कर्नाटक पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को विवादित पोस्ट मामले में नोटिस जारी किया है। दोनों को सात दिन में पेश होने के लिए कहा गया है। 

बेंगलुरु। देश में लोकसभा चुनाव 2024 हो रहे हैं। इस बीच नेताओं द्वारा विवादित बयान दिए जा रहे हैं। कर्नाटक भाजपा द्वारा एक ऐसा ही बयान एक्स पर पोस्ट किया गया। इसके चलते कर्नाटक पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को नोटिस जारी किया है। दोनों से सात दिन में पेश होने के लिए कहा गया है।

पोस्ट के संबंध में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। FIR में अमित शाह और अमित मालवीय के नाम हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी किया है। जिस पोस्ट को लेकर कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई की है उसमें एक वीडियो था। वीडियो में बताया गया था कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने जा रही है। यह आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने लगाया है।

निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा से कहा था पोस्ट हटाएं

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कर्नाटक भाजपा को विवादित पोस्ट हटाने के लिए कहा था। ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव आयोग ने पोस्ट हटाने के लिए मंगलवार को एक्स को नोटिस भेजा। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में एक्स को कहा कि इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- सैम पित्रोदा के बयान से गुस्सा हुए PM, बोले- क्या चमड़ी के रंग से तय होगी योग्यता, शहजादे को देना होगा जवाब

भाजपा के इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि भाजपा "दंगा भड़काना और दुश्मनी को बढ़ावा देना" चाहती है। बता दें कि कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर मंगलवार को मतदान पूरा हो गया। यहां लोकसभा की 28 सीटें हैं। कर्नाटक में भाजपा की स्थिति बेहतर रही है। 2014 में यहां पार्टी को 17 और 2019 में 25 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी से पूछा- अंबानी-अडानी को गाली नहीं दे रहे, कितना काला धन मिला?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?
North India Weather: सड़कें जमीं, ज़िंदगी थमी-कोहरे ने छीनी 4 जिंदगियां-कौन से राज्य हाई रिस्क पर?