मध्य प्रदेश: केक काटने के बाद जैसे ही गए विधायक, फंक्शन वाली जगह पर चली गोली, दो की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर हुए झगड़े को लेकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन के दौरान नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना घटी। पार्टी के मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया जिसमें दो लोग मारे गए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2021 10:19 AM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर हुए झगड़े को लेकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन के दौरान नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना घटी। पार्टी के मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया जिसमें दो लोग मारे गए।

गोली लगने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 30 साल के जोगेंद्र सिंह और अरविंद जय के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि जोगेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और प्रारंभिक जांच के अनुसार अरविंद जय को कुछ व्यक्तियों ने पत्थरों और डंडों से पीटकर मार डाला।

Latest Videos

फोटो- केक काटने के बाद विधायक चले गए, फायरिंग में विधायक प्रतिनिधि सहित एक अन्य की मौत।

केक काटने के बाद चले गए MLA
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक अरविंद जैन विधायक के समर्थक थे और जोगेंद्र सिंह वहां पर बतौर गेस्ट आए हुए थे। पुलिस ने कहा कि वारदात के वक्त विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी  मौजूद नहीं थे। वह रात करीब 8 बजे वहां से जा चुके थे। 

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
दमोह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफलता का आरोप लगाया। टंडन ने कहा, यह घटना भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन की पार्टी में हुई जब राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आगमन के कारण जिले में हाई सिक्योरिटी है। 

राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर हैं
राष्ट्रपति कोविंद शनिवार से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति कोविंद रविवार को सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के जलहरी गांव पहुंचें। 

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना