
बेंगलुरु. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार सांसद हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने गांधी के नेतृत्व में हुए आजादी के आंदोलन को 'ड्रामा' करार दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पता नहीं लोग कैसे 'इस तरह के लोगों को' भारत में 'महात्मा' कहा जाता है।
दरअसल, शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से सांसद हेगड़े ने कहा कि पूरा स्वतंत्रता संघर्ष अंग्रेजों की सहमति और मदद से अंजाम दिया गया।' हेगड़े ने कहा, 'इन कथित नेताओं में से किसी नेता को पुलिस ने एक बार भी नहीं पीटा था। उनका स्वतंत्रता संघर्ष एक बड़ा ड्रामा था।'
खून खौल उठता है
हेगड़े ने कहा, 'स्वतंत्रता संघर्ष को इन नेताओं ने ब्रिटिश लोगों की सहमति से रंगमंच पर उतारा था। यह वास्तविक संघर्ष नहीं था। यह मिलीभगत से हुआ स्वतंत्रता संघर्ष था।' बीजेपी नेता ने महात्मा गांधी के भूख हड़ताल और सत्याग्रह को एक 'ड्रामा' करार दिया।
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग लागातार यह कहते रहते हैं कि भूख हड़ताल और सत्याग्रह की वजह से भारत को आजादी मिली। यह सत्य नहीं है। अंग्रेज सत्याग्रह की वजह से भारत से नहीं गए। अंग्रेजों ने निराशा में आकर हमें आजादी दी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं तो मेरा खून खौल उठता है। इस तरह से लोग हमारे देश में महात्मा बन गए।'
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.