शाहीन बाग में फायरिंग को लेकर भाजपा सांसद बोले, हमारे बच्चों ने भ्रमित होकर गोलियां चलाईं

Published : Feb 03, 2020, 12:25 PM ISTUpdated : Feb 03, 2020, 01:26 PM IST
शाहीन बाग में फायरिंग को लेकर भाजपा सांसद बोले, हमारे बच्चों ने भ्रमित होकर गोलियां चलाईं

सार

दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में फायरिंग को लेकर भाजपा सांसद ने विवादास्पद बयान दिया। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले शख्स को भ्रमित बच्चा बताया है। उन्होंने कहा, हमारे बच्चों ने भ्रमित होकर गोली चलाई है। 

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में फायरिंग को लेकर भाजपा सांसद ने विवादास्पद बयान दिया। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले शख्स को भ्रमित बच्चा बताया है। उन्होंने कहा, हमारे बच्चों ने भ्रमित होकर गोली चलाई है। 

प बंगाल के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, जैसे मुस्लिम लोगों को विपक्ष ने प्रोटेक्शन दे रखा और शाहीनबाग में बैठा रखा है। जामिया में घटना घटी (फायरिंग) उसका नागरिकता कानून से कोई मतलब नहीं है। हमारे कम उम्र के बच्चों ने भ्रमित होकर गोली चलाई है। अर्जुन सिंह इससे पहले तृणमूल में थे। 

गुरुवार को जामिया इलाके में हुई थी फायरिंग
जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स नाबालिग है। जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। इसी दौरान युवक ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली चलाने वाले शख्स ने कहा, मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं।

शनिवार को शाहीन बाग में हुई थी फायरिंग
शनिवार को शाहीन बाग में गोली चलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को तुरन्त हिरासत में ले लिया था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई थी।

नोएडा का रहने वाला है आरोपी
आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। शाहीन बाग थाने ले जाकर पुलिस कपिल गुर्जर से पूछताछ की। एक चश्मदीद के मुताबिक, हमने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। उस समय आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। उसके पास सेमी ऑटोमेटिक गन थी। उसने दो राउंड फायर किए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!