आओ हमलोग का रेप करो, कांग्रेस ने पूरे देश का रेप किया..संसद में ऐसे भड़कीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी

Published : Dec 13, 2019, 02:07 PM IST
आओ हमलोग का रेप करो, कांग्रेस ने पूरे देश का रेप किया..संसद में ऐसे भड़कीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी

सार

संसद के शीत कालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर जमकर हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी सहित भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। 

नई दिल्ली. संसद के शीत कालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर जमकर हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी सहित भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा देश के मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा हंगामा कर रही है। झारखंड में राहुल गांधी ने कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है।

"आओ, हमलोग का रेप करो"
पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, "वो लोग रेप की बात कर रहे हैं। अभी मोदी जी के मेक इन इंडिया का सभी ने वेलकम किया। लेकिन राहुल जी ने बोला है रेप इन इंडिया।  तो सबको ले आओ। वेलकम कर रहे हैं। आओ, हमलोग का रेप करो। हम लोग महिला है। पूरे भारतीय महिला का यह अपमान है। भारत माता का अपमान है।" 

"कांग्रेस ने पूरे देश का रेप किया"
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी रेप की बात कर रहे हैं। मोदी जी मेक की बात कर रहे हैं। बिना सुरक्षा के घर से निकलते नहीं हैं। वो रेप की बात कैसे समझेगा। कांग्रेस पार्टी ने तो पूरे के पूरे देश का रेप कर दिया है सर। वो महिला का रेप करके तंदूरी में तल देते हैं सर। उन्होंने अपमान किया है। उन्हें माफी मांगना चाहिए। भारतीय महिला क्या है उन्हें समझ नहीं है।"

स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल का बयान शर्मनाक 
राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?