4 औरतें 40 बच्चे नहीं चलेंगे, हम जनसंख्या रोकने के लिए कानून लाएंगे; साक्षी महाराज

Published : Dec 24, 2019, 03:05 PM IST
4 औरतें 40 बच्चे नहीं चलेंगे, हम जनसंख्या रोकने के लिए कानून लाएंगे; साक्षी महाराज

सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जितना हिंदुस्तान हिंदुओं का है, उतना ही मुसलमानों का है। हम जो योजनाएं हिंदुओं के लिए ला रहे हैं, वही मुसलमानों के लिए भी लागू हैं। 

लखनऊ. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जितना हिंदुस्तान हिंदुओं का है, उतना ही मुसलमानों का है। हम जो योजनाएं हिंदुओं के लिए ला रहे हैं, वही मुसलमानों के लिए भी लागू हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर हो रही हिंसा के लिए विपक्ष जिम्मेदार है।

साक्षी महाराज यही नहीं रुके, उन्होंने जनसंख्या को लेकर कानून लाने की भी बात कही। भाजपा सांसद ने कहा, देश में  4 औरतें 40 बच्चे नहीं चलेंगे। हम जनसंख्या रोकने के लिए कानून लाएंगे। हम दो हमारे दो तो सबके दो।

2024 से पहले आएगा कानून
आज तक के मुताबिक, साक्षी महाराज उन्नाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 2024 से पहले हम बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि CAA की जितनी तारीफ की है, वह कम है। मैं इसका दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, घुसपैठियों को बाहर जाना पड़ेगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा अलर्ट! 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से निकला प्रतिबंधित डिवाइस
ग्लोबल क्राइसिस का बड़ा असर: LPG की खपत 13% घटी, भारत में सप्लाई पर असर