BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी: PM Modi ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- लोगों के साथ रहें, समाज की करें सेवा

Published : Nov 07, 2021, 05:53 PM IST
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी:  PM Modi ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- लोगों के साथ रहें, समाज की करें सेवा

सार

पीएम मोदी ने कहा- लोगों के साथ रहें। उनके संपर्क में रहें और उन लोगों के साथ आत्मीयता रखें जिन्हें आप जानते हैं। पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समाज की सेवा करने के लिए प्रशंसा की।

नई दिल्ली.  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (national executive meeting) रविवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई।  इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने  भाजपा के महत्वाकांक्षी 'सेवा ही संगठन अभियान' पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा- दुनिया उनकी वजह से नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में देश के लोगों के विश्वास के कारण भारत की प्रशंसा कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा- लोगों के साथ रहें। उनके संपर्क में रहें और उन लोगों के साथ आत्मीयता रखें जिन्हें आप जानते हैं। पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समाज की सेवा करने के लिए प्रशंसा की, यहां तक कि वे भी जो पार्टी की शुरुआत से ही पार्टी के साथ थे और अंततः इसे छोड़ दिया। पीएम ने कहा कि चुनाव वाले राज्यों को जीतने में प्रदेश अध्यक्षों का विश्वास उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों से आता है।

मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तर्जुबा आता है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि-  इस कार्यकारिणी का समापन संबोधन प्रधानमंत्री जी ने किया और उन्होंने अपने महत्वपूर्ण संदेश में आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री जी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

पीएम मोदी का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों ने मिलकर पीएम मोदी को सम्मानित किया। देश में कोविड-19 का सौ करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद यह सम्मान किया गया। कार्यकारिणी का उद्घाटन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ट्रिपल T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया।

बीजेपी चीफ ने इधर हुए चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ने पर भी प्रशंसा की और सबको इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर आने वाले दिनों में पार्टी का फोकस बरकरार रहेगा। वह बंगाल को न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्ताव योगी आदित्यनाथ द्वारा रखा गया। तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई सहित छह नेताओं जी किशन रेड्डी, बीरेन सिंह, अनुराग ठाकुर, प्रमोद सावंत, अश्विनी वैष्णव और पुष्कर धामी ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की। तय हुआ कि पश्चिम बंगाल में हर भाजपा कार्यकर्ता के समर्थन में रहेंगे और उन्हें अदालत में न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें- BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी: PM Modi का हुआ सम्मान, West Bengal पर रहेगा फोकस, पांच राज्यों के लिए अलग से मंथन

Diwali की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रही Delhi, AQI अभी भी 436 के गंभीर श्रेणी में, सांस लेना हुआ दूभर

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते