मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने दी पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में पार्टी के नेता चुने गए

Published : Jul 14, 2021, 03:40 PM ISTUpdated : Jul 14, 2021, 03:55 PM IST
मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने दी पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी,  राज्यसभा में पार्टी के नेता चुने गए

सार

  पीयूष गोयल अभी कपड़ा मंत्री हैं। पीयूष गोयल 2010 से बीजेपी के राज्यसभा के सदस्य हैं।  गोयल के विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी अच्छे संपर्क हैं। 

नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में पार्टी का नेता चुना है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद से राज्यसभा में यह सीट खाली थी, जिस पर बीजेपी पीयूष गोयल को लाया गया है। पीयूष गोयल अभी कपड़ा मंत्री हैं।

 


पीयूष गोयल 2010 से बीजेपी के राज्यसभा के सदस्य हैं।  गोयल के विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी अच्छे संपर्क हैं।  मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। हाल ही में हुए नए कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI
Artificial Sun: 3 महीने तक नहीं निकलता सूरज, फिर इस गांव में कैसे होती है रोशनी?