नड्डा ने कहा - जयश्रीराम सुन ममता जाती हैं बौखला, अब लोगों ने उन्हें हटाने का बना लिया है मन

Published : Feb 06, 2021, 06:45 PM IST
नड्डा ने कहा - जयश्रीराम सुन ममता जाती हैं बौखला, अब लोगों ने उन्हें हटाने का बना लिया है मन

सार

पश्चिम बंगाल में रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी जयश्रीराम के नारे को सुन कर भड़क जाती हैं, लेकिन लोगों ने उनकी विदाई करने का मन बना लिया है।

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल में रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी जयश्रीराम के नारे को सुन कर भड़क जाती हैं, लेकिन लोगों ने उनकी विदाई करने का मन बना लिया है। नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने अगर जयश्रीराम का नारा लगाया तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इससे इतनी नफरत क्यों है। उन्होंने कहा कि क्या भारतीय संस्कृति से जुड़ना गलत है, क्या महापुरुषों के नाम लेना गलत है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल के लोगों मे अब उन्हें नमस्ते और बाय-बाय कहने का मन बना लिया है। 

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
जेपी नड्डा के 1 किलोमीटर लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के मालदा में नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य में पीएम किसान योजना को सिर्फ अपने अहंकार की वजह से लागू नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को मजबूत किया है और प्रशासन का पूरी तरह राजनीतिकरण कर दिया गया है। नड्डा ने कहा कि राज्य में अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बंगाल में महिलाओं पर बढ़ा है अत्याचार
जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, इसके बावजूद राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढता जा रहा है। बलात्कार की घटनाएं राज्य में सबसे ज्यादा हो रही हैं। रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि बंगाल की संस्कृति को ममता बनर्जी नहीं संभाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सुरक्षा बीजेपी के कार्यकर्ता करेंगे। 

हुआ जोरदार स्वागत
बीजेपी की रैली में जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके पहले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा मालदा में किसानों के साथ खिचड़ी और सब्जी के भोज में भी शामिल हुए। जेपी नड्डा एक ट्रक पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ थे। इसके अलावा, भाजपा के दूसरे नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM मोदी बोले 'पलटानो दोरकार', बंगाल में तृणमूल का 'महा जंगलराज' खत्म करना जरूरी
रेलवे का बड़ा दांव! अमृत भारत की 9 नई ट्रेनें-अब किन शहरों की दूरी होगी आधी? जानिए रूट और डिटेल्स