कौन है के सुरेंद्रन? जो राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में केरल वायनाड से देंगे चुनौती, जानें बड़ी बातें

Published : Mar 25, 2024, 06:57 AM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 08:13 AM IST
K Surendran

सार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कल रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है।

BJP की 5वीं उम्मीदवारों की लिस्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कल रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, जिसमें बॉलीवुड हिरोइन कंगना रनौत और रामायण सीरियल फेम एक्टर अरुण गोविल शामिल है। हालांकि, बीजेपी द्वारा जारी 5वीं लिस्ट में केरल वायनाड से कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट एक VIP सीट के तौर पर जानी जाती है। इस सीट से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बीते साल चुनाव जीत चुकें हैं। इस सीट पर दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। हालांकि, के सुरेंद्रन के सामने कांग्रेस के राहुल गांधी के अलावा CPI नेता एनी राजा भी मैदान में है।

जानें कौन है के सुरेंद्रन?

  • अगर बीजेपी की तरफ से वायनाड से चुनाव लड़ने वाले नेता के सुरेंद्रन की बात करें तो वो केरल भाजपा अध्यक्ष है।
  • के सुरेंद्रन उत्तरी केरल के एक प्रमुख नेता हैं जो 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • के सुरेंद्रन ने 2019 में पथानामथिट्टा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और तीसरा स्थान हासिल किया।
  • 2018 में सबरीमाला आंदोलन के दौरान के सुरेंद्रन को गिरफ्तार किया गया। इसके लिए उन्होंने एक महीने से अधिक समय जेल में बिताया।
  • सुरेंद्रन और पांच अन्य पर 2021 में मंजेश्वरम विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के सुंदरा को दौड़ से हटने के लिए धमकी देने और रिश्वत देने का आरोप लगाया गया था।
  • 2021 के केरल विधानसभा चुनावों में उन्होंने दो निर्वाचन क्षेत्र मंजेश्वरम और कोन्नी से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों प्रतियोगिता हार गए। 

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 5वें उम्मीदवारों की लिस्ट की बड़ी बातें

बीजेपी ने अपनी 5वीं लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की लिस्ट में कई चर्चित चेहरों को भी मौका दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है। वो बीजेपी मुखर समर्थक मानी जाती है। इसके अलावा बीजेपी ने अनुभवी अभिनेता अरुण गोविल को मेरठ से टिकट दिया है।

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। उन्हें बीजेपी ने दुमका से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बेलगाम से टिकट दिया है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय को पश्चिम बंगाल के तामलुक से टिकट मिला है।

आंध्र प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी राजमुंदरी से और पूर्व सीएम एन किरण कुमार रेड्डी राजमपेट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट की जारी: अरुण गोविल मेरठ, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, मंडी से कंगना राणावत उम्मीदवार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है