जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष बनें धनंजय, संयुक्त लेफ्ट का सभी पदों पर परचम, देखिए पूरी लिस्ट

Published : Mar 24, 2024, 11:47 PM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 12:28 AM IST
jnu

सार

जेएनयू में चार साल बाद छात्र चुनाव हुए हैं। शुक्रवार को हुई वोटिंग में 73 प्रतिशत स्टूडेंट वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

JNUSU winners list: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में लेफ्ट ने सभी पदों पर अपने उम्मीदवार को जितवा लिया है। लेफ्ट के अध्यक्ष पद के संयुक्त उम्मीदवार धनंजय ने भारी मतों से जीत हासिल की है। करीब ढाई दशक बाद जेएनयू में किसी दलित की अध्यक्ष पद पर जीत हुई है। धनंजय, बिहार के गया के रहने वाले हैं। अन्य पदों पर भी लेफ्ट का ही पैनल जीतने में सफल रहा है।

जेएनयू में चार साल बाद छात्र चुनाव हुए हैं। शुक्रवार को हुई वोटिंग में 73 प्रतिशत स्टूडेंट वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग प्रतिशत पिछले 12 सालों में सबसे अधिक है। करीब 7700 वोटर्स ने विभिन्न पदों के लिए वोट किया।

किसको मिली जीत?

सभी पदों पर यूनाइटेड लेफ्ट ने चुनाव जीत लिए हैं। अध्यक्ष पद पर धनंजय विजयी घोषित किए गए हैं तो उपाध्यक्ष पद पर अविजीत घोष, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद जीत हासिल किए हैं। महासचिव पद पर बापसा की लेफ्ट समर्थित प्रियांशी आर्या ने चुनाव जीता है।

किसको कितना वोट मिला?

अध्यक्ष पद पर जीते धनंजय को 2574 वोट मिले। जबकि एबीवीपी के उमेश को 2039 वोट मिले। उपाध्यक्ष निर्वाचित अविजित घोष को 2409 वोट हासिल हुए। महासचिव पद पर निर्वाचित लेफ्ट समर्थित बापसा की कैंडिडेट प्रियांशी आर्या को 2887 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद को 2574 वोट मिले।

जेएनयू में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव पदों के लिए करीब 19 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा 42 स्कूल काउंसलर्स भी मैदान में थे। इस बार यूनाइटेड लेफ्ट चुनाव लड़ रहा था। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आईसा, डेमोक्रेटिव स्टूडेंट्स फेडरेशन यानी डीएसएफ, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एसएफआई, और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने यूनाइटेड लेफ्ट मोर्चा से संयुक्त उम्मीदवार उतारे थे। इस पैनल में अध्यक्ष पद पर धनंजय, उपाध्यक्ष पद के लिए अविजित घोष, संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को उतारा था। जबकि लेफ्ट ने बापसा उम्मीदवार प्रियांशी आर्या को महासचिव पद पर सपोर्ट किया था।

जबकि एबीवीपी यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र अजमीरा, उपाध्यक्ष पद पर दीपिका शर्मा, महासचिव पर अर्जुन आनंद, संयुक्त सचिव पद के लिए गोविंद डांगी को कैंडिडेट बनाया था। बापसा ने भी अध्यक्ष पद पर बिश्वजीत मिंजी, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अनस, महासचिव पर प्रियांशी आर्या, संयुक्त सचिव पद के लिए रुपक कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया था।

यह भी पढ़ें:

बीजेपी ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट की जारी: अरुण गोविल मेरठ, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, मंडी से कंगना राणावत उम्मीदवार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह