यूएन में भारत पर इमरान के हमले के लिए सोनिया और मनमोहन जिम्मेदार: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा यूएन में भारत की छवि खराब करने में मदद करने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस से माफी मांगने के लिए कहा। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2019 2:16 PM IST / Updated: Sep 28 2019, 07:47 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा यूएन में भारत की छवि खराब करने में मदद करने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस से माफी मांगने के लिए कहा। 

दरअसल, यूएन में अपनी स्पीच के दौरान इमरान खान ने शुक्रवार को भारत विरोधी स्पीच में कांग्रेस के बयान का जिक्र किया था। संघ पर निशाना साधते हुए इमरान ने कहा था कि कांग्रेस के गृह मंत्री ने बयान दिया था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिग दी जाती है। 

Latest Videos

मनमोहन सरकार में गृहमंत्री थे शिंदे
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में इमरान के बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुशील कुमार शिंदे से माफी मांगने के लिए कहा। दरअसल, शिंदे मनमोहन सरकार में गृहमंत्री रहे हैं। 

पात्रा ने कहा, मैं इमरान खान का बयान सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गृहमंत्री ने भारत में आतंकियों के कैंप के बारे में बात कही थी। हम सब जानते हैं कि वे गृहमंत्री कौन थे। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे को माफी मांगनी चाहिए, हिंदुओं, आरएसएस औऱ भाजपा के खिलाफ गलत बयान देने के लिए, जो उन्होंने 2013 में जयपुर में दिया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री