
कोलकाता. कथित तौर पर 100 ग्राम कोकिन के साथ गिरफ्तार हुईं बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी के पिता ने बेटी को लेकर आशंका जताई है कि जेल में उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया जा सकता है। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से पांच किलोग्राम से अधिक की हेरोइन जब्त की थी। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी।
पामेला के पिता ने कोर्ट में लगाई अर्जी
दरअसल, पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी और उनके दो अन्य सहयोगियों को मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया था। नेता के हैंडबैग और कार में कथित रूप से 90-100 ग्राम कोकीन बरामद हुआ था। वहीं, अब पामेला के पिता ने अलीपुर कोर्ट में अर्जी पेश की है।
पिता ने की जेल बदलने की अपील
एक दिन पहले शुक्रवार को ही पामेला से उनके पिता ने मुलाकात की थी, जिसके बाद ये अर्जी पेश की गई है। अलीपुर कोर्ट में अर्जी पेश करते हुए पामेला के पिता ने कहा है कि 'बेटी पर जेल के अंदर जानलेवा हमला हो सकता है। ऐसे में या तो उनकी जेल को बदल दिया जाए या फिर स्पेशल सिक्योरिटी का इंजताम किया जाए।' बता दें कि पामेला फिलहाल अलीपुर महिला कारागार में हैं।
पार्टी के सहयोगी ने गलत तरीके से फंसाया- पामेला
वहीं, पामेला गोस्वामी का आरोप है कि उनकी पार्टी के सहयोगी और बीजेपी प्रदेश समिति के सदस्य राकेश सिंह ने इस मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे राकेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी बर्धमान जिला में गालसी से गिरफ्तार किया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.