सत्ता का आनंद लेने के लिए तीसरा कार्यकाल नहीं चाह रहा, कार्यकर्ताओं के लिए अगला 100 दिन बहुत महत्वपूर्ण: पीएम मोदी

Published : Feb 18, 2024, 04:03 PM ISTUpdated : Feb 18, 2024, 11:03 PM IST
PM Narendra Modi.jpg

सार

पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिनों में हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा।

BJP national convention: भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिनों का लक्ष्य दिया। लोकसभा चुनाव में पुन: जीत के लिए पीएम मोदी ने अगले 100 दिनों को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अगले 100 दिनों में सभी का विश्वास जीतना है क्योंकि बीजेपी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिनों में हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा।

नई दिल्ली में बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के जीत का आंकड़ा पार करे इसके लिए बीजेपी को 370 सीटें जीतनी होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिनों में सबका विश्वास जीतना होगा।

सत्ता के लिए नहीं चाह रहा तीसरा कार्यकाल: मोदी

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वह तीसरा कार्यकाल सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए चाह रहे हैं। वह सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम करने के लिए तीसरा कार्यकाल चाह रहे हैं। अगर मैंने अपने घर के बारे में सोचा होता तो करोड़ों लोगों के लिए घर बनाना संभव नहीं होता।उन्होंने कहा कि 10 साल का बेदाग शासन और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।

एक वरिष्ठ नेता ने दी थी आराम करने की सलाह

पीएम मोदी ने कहा: एक वरिष्ठ नेता ने एक बार मुझसे कहा था कि मैंने पीएम और सीएम के रूप में काफी काम किया है, मुझे आराम करना चाहिए। लेकिन मैं 'राजनीति' के लिए नहीं, बल्कि 'राष्ट्रनीति' के लिए काम कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरा कार्यकाल कई बड़े कामों के लिए है।

यह भी पढ़ें:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस खत्म…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार