2 SHOCKING मौत: फोटो खिंचवाते समय दुल्हन की डेथ, उधर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर MP का निधन

केरल के मलप्पुरम में अचानक से मौत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की पूर्व संध्या पर अपने रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाते वक्त एक दुल्हन गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

Amitabh Budholiya | Published : Jan 14, 2023 5:00 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 01:10 PM IST

मलप्पुरम(Malappuram). केरल के मलप्पुरम में अचानक से दुल्हन की मौत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की पूर्व संध्या पर अपने रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाते वक्त एक दुल्हन गिर पड़ी और उसकी मौत(Bride collapses and dies) हो गई। मुस्तफा और सीनम की बेटी फातिमा बाथुल (19) की पेरिन्थालमन्ना पथिक्कारा स्कूल पाडी में चल रहे निकाह के एक दिन पहले मौत हो गई। उसका निकाह मुरकनाड के निवासी लड़के से शनिवार को होने जा रहा था। चौंकाने वाली यह घटना शुक्रवार की शाम सात बजे हुई।

इधर, एक अन्य चौंकाने वाले मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ चले रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह (Congress MP Santokh Chaudhary from Jalandhar) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। क्लिक करके पढ़ें डिटेल

Latest Videos

 pic.twitter.com/wrykVTbD80


शुक्रवार शाम निकाह से पहले स्कूल कैम्पस में कार्यक्रम चल रहा था। हंसी-खुशी का माहौल था, अचानक से दुल्हन की मौत से अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन को लोग फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पेरिंथलमन्ना ईएमएस सहकारी अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दराज से भी रिश्तेदार आए थे। कार्यक्रम में पड़ोसी भी मौजूद थे। रात का खाना भी घर पर रखा गया था। इसी बीच फातिमा बाथुल अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान गिर पड़ीं।

आनन-फानन में सभी लोग पास के ईएमएस अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। रात में जब दुल्हन बेहोश हो गई, तो परिवार वाले समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है।? पेरिंथलमन्ना प्रोबेशन एसआई ने फातिमा बथौल के भाई फवास से पूछताछ कर कार्यवाही पूरी की। 


कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर(Indore) में जिम में एक्सरसाइज(working out at gym)  करते हुए एक शख्स की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया था।  शख्स की जिम में वर्कआउट के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। मृतक एक होटल का ऑनर था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें देखा जा सकता है कि एक्सरसाइज करते हुए वो अचानक फर्श पर गिर गए और सांस लेने के लिए हांफने लगे। उन्हें तुंरत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लिक करके पढ़ें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें
एयर इंडिया पेशाब कांड: 70 साल की कथक डांसर शिवना नारायण कोई छोटी हस्ती नहीं, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं
महिला क्रिकेट टीम में सिलेक्शन का खेल, ओडिशा की इस क्रिकेटर की मौत बनी मिस्ट्री, रोते हुए कैम्प से हुई थी गायब

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'