बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी ने बताया- वे बहुत उदास थे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने शुक्रवार को अपने घर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। संतोष को एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संतोष की पत्नी कहा, वह उदास थे और शाम को बाहर चले गए। फिर शाम 7 बजे वापस आए और ऊपर चले गए।  
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2020 6:15 AM IST

नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने शुक्रवार को अपने घर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। संतोष को एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संतोष की पत्नी कहा, वह उदास थे और शाम को बाहर चले गए। फिर शाम 7 बजे वापस आए और ऊपर चले गए। अभी उनकी हालत स्थिर है।  

पत्नी ने बताया, खाने के लिए पूछने गई तो देखा बेसुध पड़े थे

Latest Videos

उन्होंने बताया कि जब रात के खाने को पूछने के लिए उनके पास गई तो देखा वे बेसुध पड़े थे। बगल में टैबलेट स्ट्रिप्स पड़ी थी। हमने उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया। 

येदियुरप्पा ने कहा- मुझे नहीं पता, उन्होंने ऐसा क्यों किया?

संतोष के भर्ती होने के तुरंत बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए, येदियुरप्पा ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मैं उसके परिवार के सदस्यों से बात करूंगा। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है। वह अब स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।

क्या संतोष ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की कोशिश की?

प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि संतोष अवसाद से पीड़ित थे। हालांकि अस्पताल की तरफ से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। संतोष को इस साल सीएम के राजनीतिक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व