
Bullet Train Project: भारत की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (Bullet Train) परियोजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक 360 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। Gujarat और Maharashtra सेक्शन में तेज़ी से काम हो रहा है। रेलवे मंत्री ने Ahmedabad रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट वर्क का निरीक्षण करते हुए यह अपडेट दिया।
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया कि Maharashtra में Uddhav Thackeray सरकार के दौरान अनुमति न मिलने से प्रोजेक्ट में ढाई साल की देरी हुई। हालांकि, अब काम पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। स्टेशन, हाईवे, ब्रिज, अंडरवाटर टनल (Underwater Tunnel) सभी का काम ट्रैक पर है। महाराष्ट्र सेक्शन में भी अब तेज़ी आई है और लगभग 2 किलोमीटर अंडरवाटर टनल तैयार हो चुकी है।
रेलवे मंत्री ने जापान की Tokyo-Osaka Bullet Train Corridor का उदाहरण देते हुए कहा कि Mumbai-Ahmedabad बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से भी बड़े शहरों का विकास होगा। उन्होंने कहा: सुबह कोई व्यक्ति Ahmedabad में फाफड़ा-ढोकला खाकर निकलेगा, दिनभर Mumbai में बिजनेस करेगा और शाम को वापस परिवार के साथ समय बिताएगा।
| बुलेट ट्रेन के खास फीचर्स | |
|---|---|
| कुल दूरी | 508 किमी |
| स्पीड | 320 kmph |
| स्पीड | 12 |
| Mumbai से Ahmedabad (Limited Stop Service में) | सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट में |
| |
| |
रेलवे मंत्री ने बताया कि Ahmedabad के Kalupur Railway Station का पुनर्विकास चार साल में पूरा होगा। नया डिज़ाइन Ahmedabad की संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तीन स्तरों (Ground, Concourse और Platform Level) वाला यह स्टेशन भारत के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में से एक होगा।
केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने भी Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail (MAHSR) प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा: यह पीएम मोदी (PM Modi) का विज़न है। इस प्रोजेक्ट से 1 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह भारत के लिए बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़ें:
राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात, सुनी उनकी परेशानियां
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.