बुर्के वाली महिला ने सेना पर फेंका था पेट्रोल बम, अब सामने आया उसका हैरान करने वाला सच

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के साथ साथ वहां अलगाववादी गुटों ने भी सिर उठाना शुरू कर दिया है। सोपोर पुलिस ने एक अलगाववादी बुर्का वाली महिला को अरेस्ट किया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Mar 31, 2022 11:48 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बुर्का पहन कर सुरक्षा बलों परहमला करने वाली महिला को अरेस्ट किया गया है। 
सोपोर में सुरक्षा बलों के एक बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्का पहने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की पहचान बारामूला निवासी हसीना अख्तर के रूप में हुई है। अरेस्ट की गई महिला कथित तौर पर प्रतिबंधित महिला अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से जुड़ी है। पुलिस ने कहा कि वह पहले से ही यूएपीए के तहत तीन मामलों का सामना कर रही है।

मंगलवार को हुआ था सुरक्षा बलों पर हमला

Latest Videos

सुरक्षा बलों पर हमला मंगलवार को किया गया था। हालांकि, यह मामला कैमरे में कैद कर लिया गया था। कैमरा में हमले का वीडियो कैद हो जाने के बाद वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो गया था। 

क्या था वीडियो का सच?

बारामूला जिले के सोपोर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर के सीसीटीवी फुटेज में महिला को सड़क के बीच में रुकते हुए देखा जा सकता है। महिला, अपने साथ एक पर्स भी लेकर चल रही है। वह सोपोर में सीआरपीएफ के कैंप के पास पहुंचती है तो पर्स से कथित तौर पर बम निकालती नजर आ रही है। देखते ही देखते वह पर्स से निकाला गया कथित बम सीआरपीएफ कैंप पर फेंकती है। संयोग अच्छा था कि महिला का निशाना चूक गया और बम कैंप के बाहर ही रह गया। पुलिस ने कहा कि बम सुरक्षा बैरिकेड्स के बाहर गिरा था और इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

अलगाववादी समूह से जुड़ी है महिला

पेट्रोल बम हमले के तुरंत बाद, पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला की पहचान कर ली है। लेकिन वह दो दिनों तक गिरफ्तारी से बचने में सफल रही। कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने कहा, "आतंकवादी घटना के बाद, वह गिरफ्तारी से बच रही थी, लेकिन आज सोपोर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जांच जारी है।"

आईजी विजय कुमार ने कहा कि महिला प्रतिबंधित महिला अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से जुड़ी थी और कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा हुई थी। कुमार ने कहा कि महिला का पति भी पूर्व में पथराव में शामिल था और उसे जन सरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:

सेक्सुअल असॉल्ट की शिकार अभिनेत्री पांच साल बाद दिखीं सार्वजनिक मंच पर, बोलीं-आसान नहीं है यह यात्रा लेकिन...

World War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना