उपचुनाव नतीजे : केरल में लेफ्ट ने इतिहास रचा, उप्र-त्रिपुरा में भाजपा जीती; छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विजयी

Published : Sep 27, 2019, 04:18 PM ISTUpdated : Sep 27, 2019, 07:13 PM IST
उपचुनाव नतीजे : केरल में लेफ्ट ने इतिहास रचा, उप्र-त्रिपुरा में भाजपा जीती; छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विजयी

सार

चार राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को नतीजे आ रहे हैं। केरल की पाला सीट पर लेफ्ट के मणि सी कप्पन ने जीत हासिल की। उधर, उप्र की हमीरपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं, छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने जीत हासिल की। 

नई दिल्ली. चार राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को नतीजे आ रहे हैं। केरल की पाला सीट पर लेफ्ट के मणि सी कप्पन ने जीत हासिल की। उधर, उप्र की हमीरपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने जीत हासिल की। त्रिपुरा में भाजपा ने 2018 विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को जारी रखा। इन चारों सीटों पर 23 सितंबर को मतदान हुआ था। 

हमीरपुर-  हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत ने सजा सुनाई है। इसके बाद ये सीट खाली हुई थी। यहां से भाजपा के युवराज सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, सपा के मनोज प्रजापति दूसरे और बसपा के नौशाद अली तीसरे नंबर पर रहे।

दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ की यह सीट नक्सली प्रभावित सीट है। लोकसभा चुनाव के वक्त हुए नक्सली हमले में यहां से विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी ओजस्वी को टिकट दिया है। यहां नौ प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने जीत हासिल की। 

बाधरघाट- त्रिपुरा की यह सीट भाजपा विधायक दिलीप सरकार के निधन के बाद खाली हुई है। सरकार का निधन इस साल अप्रैल में हुआ था। भाजपा के मिमी मजुमदार ने जीत हासिल की। सीपीआई ने बल्टी विश्वास और कांग्रेस ने रतन दास को मैदान में उतारा था।

पाला- कप्पन ने बनाया इतिहास
पाला में एलडीएफ को 54 साल बाद जीत मिली। लगातार चार बार से चुनाव लड़ रहे कप्पन को इस चुनाव में जीत मिली। वे तीन बार चुनाव हार चुके हैं। कप्पन ने यूडीएफ के टॉम जोश को हराया। कप्पन फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा उन्होंने 25 साल तक बतौर अभिनेता भी काम किया है। पाला सीट पूर्व वित्त मंत्री और केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के निधन के बाद खाली हुई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर