Rahul Gandhi Rally: चाचा की तेरहवीं में गए महासचिव को हटाया, 185 नेताओं पर गाज...क्यों?
Rahul Gandhi Rally: इंडियन यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी की दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर 185 से ज्यादा नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। चाचा के तेरहवीं में गए 15 साल पुराने कार्यकर्ता रोहित राजोरिया को भी पद से हटा दिया गया। जानिए पूरा मामला।

Youth Congress Suspension: राहुल की रैली में नहीं दिखे तो मिला सस्पेंशन लेटर
नई दिल्ली: कांग्रेस की युवा इकाई इंडियन यूथ कांग्रेस में राहुल गांधी की रैली को लेकर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होने पर अब तक सात राज्यों के कम से कम 185 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक ऐसे महासचिव भी शामिल हैं, जो अपने चाचा की तेरहवीं में शामिल होने के कारण दिल्ली नहीं पहुंच सके थे। उनका आरोप है कि पार्टी ने 15 साल की सेवा और संघर्ष को नजरअंदाज कर सिर्फ एक रैली में गैर-मौजूदगी पर पद से हटा दिया।

Youth Congress Action: रैली से अनुपस्थिति पर सस्पेंशन की गाज
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार जो सस्पेंशन लेटर से सामने आया है, उसमें अब तक 7 राज्यों के लगभग 185 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है।
- कार्रवाई का दायरा: सूत्रों की मानें तो समीक्षा पूरी होने तक यह आंकड़ा 500 के पार पहुंच सकता है।
- प्रमुख राज्य: सबसे ज्यादा कार्रवाई मध्य प्रदेश (60 सदस्य), गुजरात (49), पश्चिम बंगाल (26), तेलंगाना (14), यूपी (13), हिमाचल (13) और हरियाणा (10) में हुई है।
Rohit Rajoria Case: 15 साल की वफादारी पर पड़ा एक कार्यक्रम भारी
सस्पेंड हुए नेताओं में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रोहित राजोरिया का नाम सबसे प्रमुख है।
- शोक में थे नेता: रोहित के मुताबिक, वे अपने दिवंगत चाचा की 'तेरहवीं' में शामिल होने गए थे और इसकी पूर्व सूचना पार्टी नेतृत्व को दे दी थी।
- सवाल उठाया: 15 सालों से पार्टी के लिए काम करने, 15 एफआईआर दर्ज कराने और जेल जाने वाले राजोरिया ने बिना सफाई का मौका दिए पद से हटाए जाने पर नाराजगी जताई है।
चाचा की तेरहवीं में गए नेता को पद से हटाया
यूथ कांग्रेस महासचिव रोहित राजोरिया को बिना सफाई का मौका दिए पद से हटा दिया गया। उन्होंने बकायदा चाचा के तेरहवी का कार्ड भी दिखाया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों के योगदान के बावजूद सिर्फ एक कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर कार्रवाई क्यों हुई?
IYC App Digital Check-in: बारकोड स्कैनर और ऐप से हाजिरी की व्यवस्था
रैली में मौजूदगी दर्ज कराने के लिए यूथ कांग्रेस ने काफी सख्त इंतजाम किए थे।
- डिजिटल ट्रैकिंग: मिंटो रोड असेंबली पॉइंट पर बारकोड स्कैनर लगाए गए थे और कार्यकर्ताओं को 'With IYC' ऐप पर चेक-इन करना अनिवार्य था।
- डेटा की गडबडी: यूथ कांग्रेस का दावा है कि 15,000 लोग आए थे, लेकिन खराब इंटरनेट और कार्यकर्ताओं को ऐप चलाना न आने के कारण महज 2,831 लोगों की ही हाजिरी ऐप पर दर्ज हो सकी।
Uday Bhanu Chib Statement: अध्यक्ष बोले- अनुशासन से समझौता नहीं
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इस कार्रवाई को संगठन की जवाबदेही तय करने का हिस्सा बताया है।
- अनुशासन सर्वोपरि: चिब का कहना है कि स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद भी जिन्होंने लापरवाही दिखाई, उन्हें हटाया गया है।
- नए चेहरों को मौका: गैर-जिम्मेदार लोगों की जगह अब नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
BJP Reaction & Political Row: बीजेपी ने कसा तंज
दूसरी ओर, बीजेपी ने इस रैली पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि दावे 10 लाख के थे, लेकिन रामलीला मैदान में 5 हजार से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इस रैली में राहुल गांधी ने ईवीएम और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

