
Himanta Sarma vs Rahul Gandhi: राम मंदिर से बाबर तक... राहुल गांधी पर हिमंत का तीखा वार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बिहार के पूर्णिया में उन्होंने वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में वोटों की नहीं, बल्कि दिलों की चोरी हो रही है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर, बाबर, औरंगजेब और SIR का भी जिक्र किया। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उन्हें बांग्लादेश पहुंचा देंगे।