उपचुनाव में किसकी हुई जीत? एक क्लिक में जानें सभी 50 सीटों के रिजल्ट

Published : Nov 23, 2024, 07:01 PM ISTUpdated : Nov 24, 2024, 12:40 PM IST
Rajasthan Assembly By-election 2024

सार

14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित। बीजेपी, टीएमसी, आप समेत कई पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ। प्रियंका गांधी ने वायनाड से शानदार जीत दर्ज की।

Byelection results: देश के 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट शनिवार को आया। यूपी सहित एनडीए शासित प्रदेशों में हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। देश में हुए दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के बीच एक-एक सीटों पर टाई हो गई है। वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी ने प्रचंड जीत हासिल कर चुनावी राजनीति में शानदार डेब्यू किया है।

किन प्रदेशों में हुए उपचुनाव?

देश के 14 राज्यों असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जबकि केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए।

Bypoll Election Results 2024

केरल (लोकसभा सीट)

वायनाड- कांग्रेस की प्रियंका गांधी 622338 वोट पाकर जीत हासिल की हैं। वह 410931 वोटों से चुनाव जीती हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के सत्यन मोकेरी 211407 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। बीजेपी की नव्या हरिदास 109939 वोट बटोरी हैं।

महाराष्ट्र (लोकसभा सीट)

नांदेड़- कांग्रेस के रविन्द्र वसंतराव चव्हाण ने भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे को 1457 वोटों से हराया है।

यूपी विधानसभा सीट उपचुनाव रिजल्ट

गाजियाबाद- भाजपा के संजीव शर्मा जीते।

करहल- सपा के तेज प्रताप सिंह यादव जीते।

कटेहरी- भाजपा के धर्मराज निषाद जीते।

खैर (एससी)- भाजपा के सुरेंद्र दिलेर जीते।

कुंदरकी- भाजपा के रामवीर सिंह जीते।

मझावन- भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य जीती।

मीरापुर- RLD के मिथलेश पाल जीती।

फूलपुर- भाजपा के दीपक पटेल जीती।

सीसामऊ- सपा के नसीम सोलंकी जीती।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की एकतरफा जीत

हरोआ- TMC के एसके रबीउल इस्लाम जीते

मदारीहाट- TMC के जयप्रकाश टोप्पो जीते

मेदिनीपुर- TMC के सुजॉय हाजरा जीते

नैहाटी- TMC के सनत डे जीते

सिटाई - TMC की संगीता रॉय जीतीं

तालडांगरा- TMC फांगुनी सिंगाबाबू की जीत

बिहार के विधानसभा सीट

बेलागंज- जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी जीतीं

इमामगंज (एससी)- हम की दीपा कुमारी जीतीं

रामगढ़- भाजपा के अशोक कुमार सिंह जीते

तरारी- भाजपा के विशाल प्रशांत जीते

मध्य प्रदेश के विधानसभा सीट

बुधनी- भाजपा के रमाकांत भार्गव जीते

विजयपुर- कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

असम के विधानसभा सीट

धोलाई- भाजपा के निहार रंजन दास जीते

सिदली- यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के निर्मल कुमार ब्रह्मा जीते

बोंगाईगांव- असम गण परिषद की दीप्तिमयी चौधरी जीतीं

बेहाली- भाजपा के दिगंता घाटोवाल जीते

समागुरी- बीजेपी के दीप्लू रंजन सरमा की जीत

छत्तीसगढ विधानसभा सीट

रायपुर सिटी साउथ- भाजपा के सुनील कुमार सोनी जीते

गुजरात विधानसभा सीट

वाव- बीजेपी के ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी जीते।

कर्नाटक के विधानसभा सीट

शिगगांव- कांग्रेस के पठान यासिरहमदखान जीते हैं। भरथ बोम्मई हार गए हैं।

संदूर- कांग्रेस के ई अन्नपूर्णा जीतीं

चन्नापटना- कांग्रेस के सी पी योगीश्वर जीत गए हैं। जेडीएस के निखिल कुमारस्वामी हार गए हैं।

केरल विधानसभा सीट

चेलक्कारा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के यू आर प्रदीप जीते

पलक्कड़- कांग्रेस के राहुल ममकूटथिल जीते

मेघालय के विधानसभा सीट

गैम्बेग्रे- नेशनल पीपुल्स पार्टी के मेहताब चांडी अगितोक संगमा जीते

पंजाब के विधानसभा सीट

डेरा बाबा नानक- आप के गुरदीप सिंह रंधावा जीते

चब्बेवाल- आप के डॉ. इशांक कुमार जीते

गिद्दड़बाहा- आप के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों जीते

बरनाला- कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों जीते

राजस्थान के विधानसभा सीट

झुंझुनू- भाजपा के राजेंद्र भांबू जीते

रामगढ़- भाजपा के सुखवंत सिंह जीते

दौसा- कांग्रेस के दीन दयाल जीते

देवली- उनियारा- भाजपा के राजेंद्र गुर्जर जीते

खींवसर- भाजपा के रेवंत राम डांगा जीते

सलूंबर- भाजपा के शांता अमृतलाल मीणा जीते

चोरासी- भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा जीते

सिक्किम के विधानसभा सीट

सोरेंग-चाकुंग-SKM के आदित्य गोले निर्विरोध जीते

नामची - सिंघीथांग- SKM के सतीशचंद्र राय निर्विरोध जीते

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

केदारनाथ- भाजपा की आशा नौटियाल जीतीं

यह भी पढ़ें:

पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण भी हारे, कांग्रेस को बड़ा झटका

PREV

Recommended Stories

इंडिगो संकट: CEO के माफीनामा वीडियो में ऐसा क्या था जो भड़क गए यूजर्स?
Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट पर 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम की धमकी