महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की बड़ी जीत। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई दिग्गज नेता हारे। सतारा में महायुति का क्लीन स्वीप।

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की एकतरफा जीत की आंधी में कांग्रेस व उसके गठबंधन सहयोगितयों के तमाम बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर पृथ्वीराज चव्हाण चुनाव हार गए हैं। कराड दक्षिण विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चव्हाण को 39355 वोटों से चुनाव हार गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पृथ्वीराज चव्हाण को किसने हराया?

कराड दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ.अतुलबाबा सुरेश भोंसले ने 139505 वोट पाकर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वीराज दाजीसाहेब चव्हाण रहे हैं। उनको 100150 वोट मिले। अतुलबाबा ने उनको 39355 वोटों से हराया है।

कांग्रेस और शरद पवार का गढ़ सतारा

सतारा जिला, कांग्रेस और मराठा क्षत्रप शरद पवार का मजबूत गढ़ रहा है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में महायुति मजबूत होकर यहां उभरा है। महायुति गठबंधन ने सतारा में क्लीन स्वीप किया है जोकि नए राजनीतिक समीकरण का संकेत है। सतारा क्षेत्र में 8 विधानसभा की सीटें हैं। चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है तो दो पर शिंदे की शिवेसना ने जीत दर्ज की है। अजीत पवार की एनसीपी को भी दो सीटें मिली हैं। यानी महा विकास अघाड़ी की बोहनी तक नहीं हो सकी।

महायुति को मिली है लैंडस्लाइड विक्ट्री

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने अप्रत्याशित तरीके से लैंडस्लाइड जीत हासिल की है। यहां 288 सीटों वाली विधानसभा में 230 के आसपास महायुति ने जीत दर्ज की है। जबकि महा विकास अघाड़ी 50 के आसपास सीटों पर सिमट कर रह गया है। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार गुट वाली एनसीपी शामिल है। जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एसपी और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल है।

यह भी पढ़ें:

उपचुनाव में किसकी हुई जीत? एक क्लिक में जानें सभी 50 सीटों के रिजल्ट