Bypoll Result: 15 राज्य-50 सीटों के नतीजे, वायनाड में प्रियंका जीतीं

Published : Nov 23, 2024, 08:28 AM ISTUpdated : Nov 24, 2024, 07:11 AM IST
Priyanka Gandhi Vadra

सार

15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से इस सीट पर सबकी नजर रही।

नई दिल्ली। उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती हो गई है। 14 राज्यों असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। दो लोकसभा सीटों केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ पर भी चुनाव हुए। वायनाड से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव लड़ीं। इस सीट पर सबकी नजर रही।

Bypoll Election Results 2024

केरल (लोकसभा सीट)

वायनाड- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जीत गईं हैं 

महाराष्ट्र (लोकसभा सीट)

नांदेड़- कांग्रेस के चव्हाण रविन्द्र वसंतराव जीते

उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीट

गाजियाबाद- भाजपा के संजीव शर्मा जीते

करहल- सपा के तेज प्रताप सिंह जीते

कटेहरी- भाजपा के धर्मराज निषाद जीते

खैर (एससी)- भाजपा के सुरेंद्र दिलेर जीते

कुंदरकी- भाजपा के रामवीर सिंह जीते

मझावन- भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य जीतीं

मीरापुर- RLD के मिथलेश पाल जीते

फूलपुर- भाजपा के दीपक पटेल जीते

शीशामऊ- सपा के नसीम सोलंकी जीते

पश्चिम बंगाल के विधानसभा सीट

हरोआ- TMC के एसके रबीउल इस्लाम जीते

मदारीहाट- TMC के जयप्रकाश टोप्पो जीते

मेदिनीपुर- TMC के सुजॉय हाजरा जीते

नैहाटी- TMC के सनत डे जीते

सिटाई - TMC की संगीता रॉय जीत गईं

तालडांगरा- TMC के फाल्गुनी सिंहबाबू जीते

बिहार के विधानसभा सीट

बेलागंज-  जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी जीतीं

इमामगंज (एससी)- हम की दीपा कुमारी जीतीं

रामगढ़- भाजपा के अशोक कुमार सिंह जीते

तरारी- भाजपा के विशाल प्रशांत जीते

मध्य प्रदेश के विधानसभा सीट

बुधनी- भाजपा के रमाकांत भार्गव जीते

विजयपुर- कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

असम के विधानसभा सीट

धोलाई- भाजपा के निहार रंजन दास जीते

सिदली- यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल के निर्मल कुमार ब्रह्मा जीते

बोंगाईगांव- असम गण परिषद की दीप्तिमयी चौधरी जीतीं

बेहाली- भाजपा के दिगंता घाटोवाल जीते

समागुरी- भाजपा के डिप्लू रंजन सरमा जीते

छत्तीसगढ विधानसभा सीट

रायपुर सिटी साउथ- भाजपा के सुनील कुमार सोनी जीते

गुजरात विधानसभा सीट

वाव- भाजपा के ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी जीते

कर्नाटक के विधानसभा सीट

शिगगांव- कांग्रेस के पठान यासिरहमदखान जीते

संदूर- कांग्रेस के ई अन्नपूर्णा जीते

चन्नापटना- कांग्रेस के सी पी योगीश्वर जीते

केरल विधानसभा सीट

चेलक्कारा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के यू आर प्रदीप जीते

पलक्कड़- कांग्रेस के राहुल ममकूटथिल जीते

मेघालय विधानसभा सीट 

गैम्बेग्रे- नेशनल पीपुल्स पार्टी के मेहताब चांडी अगितोक संगमा जीते

पंजाब के विधानसभा सीट

डेरा बाबा नानक- आप के गुरदीप सिंह रंधावा जीते

चब्बेवाल- आप के डॉ. इशांक कुमार जीते

गिद्दड़बाहा- आप के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों  जीते

बरनाला- कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों जीते

राजस्थान के विधानसभा सीट

झुंझुनू- भाजपा के राजेंद्र भांबू जीते

रामगढ़- भाजपा के सुखवंत सिंह जीते

दौसा- कांग्रेस के दीन दयाल जीते

देवली- उनियारा- भाजपा के राजेंद्र गुर्जर जीते

खींवसर- भाजपा के रेवंत राम डांगा जीते

सलूंबर- भाजपा की शांता अमृत लाल मीना जीत गईं

चोरासी- भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा जीते

सिक्किम के विधानसभा सीट

सोरेंग-चाकुंग-SKM को निर्विरोध जीत मिली

नामची - सिंघीथांग- SKM को निर्विरोध जीत मिली

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

केदारनाथ- भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल जीतीं

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: महायुति या महाविकास अघाड़ी? फैसला आज

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान