
Neha Singh Rathore: पहलगाम हमले पर विवादित टिप्पणी करने वाली यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रविवार को हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि यह शिकायत कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ निर्भीक ने दी थी। अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने विशेष रूप से हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मार दी थी जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले पर लोक गायिका और कवयित्री नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स हैंडल पर कई विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने दो समुदायों के बीच विवाद फैलाने और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए देश विरोधी बातें की हैं।
बता दें कि नेहा सिंह राठौर के बयान पाकिस्तान में जमकर वायरल हो रहे हैं और वहां उनकी तारीफ की जा रही है। पाकिस्तान की मीडिया में उनके देश विरोधी बयानों को भारत के खिलाफ प्रचारित किया जा रहा है। गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा अपने एक्स अकाउंट पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक और देश विरोधी पोस्ट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: जिन पाकिस्तानियों ने नहीं छोड़ा देश उन पर होगा सख्त एक्शन! देना होगा लाखों का जुर्माना
एसीपी सूरजपुर बीएस वीरकुमार ने बताया कि वीडियो पर आरोपित ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.