300 नेताओं के फोन टैप करने वाले पुलिस आयुक्त के घर सीबीआई का छापा, येदियुरप्पा ने की थी जांच की मांग

Published : Sep 26, 2019, 01:17 PM ISTUpdated : Sep 26, 2019, 05:51 PM IST
300 नेताओं के फोन टैप करने वाले पुलिस आयुक्त के घर सीबीआई का छापा, येदियुरप्पा ने की थी जांच की मांग

सार

कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में नेताओं और नौकरशाहों के फोन टैपिंग के मामले में आलोक कुमार के घर पर छापेमारी हो रही है।

नई दिल्ली( New Delhi). बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के आवास पर सीबीआई की तलाशी जारी है। कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में नेताओं और नौकरशाहों के फोन टैपिंग के मामले में कुमार के घर पर छापेमारी हो रही है। बीएस येदियुरप्पा की सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

यह था मामला
दरअसल जद(एस) के अयोग्य ठहराए गए विधायक ए एच विश्वनाथ ने एच डी कुमारस्वामी सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 300 से ज्यादा लोगों की फोन पर हुई बातचीत टैप की और जासूसी की। वह जद(एस) के अध्यक्ष रह चुके हैँ और अब बागी हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इस मामले की जांच के लिए बेंगलुरु पुलिस के साइबर क्राइम शाखा से मामले को अपने हाथों में लेकर अगस्त में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सरकार के संज्ञान में यह आया है कि ऐसी शंकाएं हैं कि सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टी के कई नेताओं, उनके सगे-संबंधियों और अधिकारियों के फोन अवैध तरीके से टैप किए गए थे।’’

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP के Ex इंजीनियर कपल को फांसी: बर्बाद की 33 नाबालिगों की जिंदगी, 47 देशों में भेजे 2 लाख अश्लील Video
दानवीर भारतीय! How India Gives 2025 की रिपोर्ट में चौकाने वाले दान का खुलासा