सुशांत सुबह 4 बजे तक जागते थे, लेकिन मौत से पहले वाली रात 10.30 बजे ही लाइट बंद हो गई..पड़ोसी का खुलासा

Published : Aug 22, 2020, 04:30 PM ISTUpdated : Aug 22, 2020, 05:47 PM IST
सुशांत सुबह 4 बजे तक जागते थे, लेकिन मौत से पहले वाली रात 10.30 बजे ही लाइट बंद हो गई..पड़ोसी का खुलासा

सार

सीबीआई की टीम सात गाड़ियों में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई टीम के साथ सुशांत के कुक नीरज और फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद हैं। सीबीआई की टीम दोपहर 2.25 बजे पहुंची।

मुंबई. सीबीआई की टीम सात गाड़ियों में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई टीम के साथ सुशांत के कुक नीरज और फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद हैं। सीबीआई की टीम दोपहर 2.25 बजे पहुंची। 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई और एफएसएल की 15 लोगों की टीम सुशांत सिंह के घर पहुंची। इनके साथ 3 चश्मदीद भी साथ में हैं। सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज हैं। 

सुशांत के घर कोई पार्टी नहीं हुई, 13 जून की रात लाइट जल्दी बंद हो गई थी

"13 जून की रात सुशांत सिंह राजपूत के घर की लाइट 10.30 से पौने ग्यारह बचे के बीच बंद थी। मीडिया में जो कहा जा रहा है कि उस दिन पार्टी थी, तो मैं बता दूं कि उस दिन कोई पार्टी नहीं थी। उन्होंने बताया कि सुशांत सुबह 4 से 5 बजे तक जागा करता था। तब तक घर की लाइट जलती थी।"
 

सुशांत की डेडबॉडी का डमी ले जाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के डेडबॉडी का डमी ले गई है। इस डमी के जरिए ही सीबीआई सीन को री-क्रिएट कर रही है। 

 

आसपास के दो तीन फ्लैट की वीडियो रिकॉर्डिंग

सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट सहित उसके आस-पास के दो तीन फ्लैट की भी रिकॉर्डिंग की जा रही है। बता दें कि 22 अगस्त की सुबह सीबीआई की टीम कूपर हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था।  


 
 

कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का बयान लिया गया

सीबीआई की टीम ने कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का बयान लिया और पूछा कि सुशांत का पोस्टमार्ट करने की इतनी जल्दी क्यों थी? तब डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें पुलिस ने कहा था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द