CDS बिपिन रावत बोले- भारत दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा चुनौती का सामना कर रहा

 भारत का चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद चल रहा है। इसी बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि भारत इस वक्त दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसलिए युद्ध के स्पेक्ट्रम को पूरा करने के लिए अन्य देशों द्वारा अपनाई गई परिवर्तन अवधारणाओं का अध्ययन करने की जरूरत है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2021 1:37 PM IST

नई दिल्ली. भारत का चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद चल रहा है। इसी बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि भारत इस वक्त दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसलिए युद्ध के स्पेक्ट्रम को पूरा करने के लिए अन्य देशों द्वारा अपनाई गई परिवर्तन अवधारणाओं का अध्ययन करने की जरूरत है। 

जनरल रावत ने कहा, भारत जटिल सुरक्षा और चुनौतीपूर्ण वातावरण का सामना कर रहा है। ऐसे में हमें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति, उच्च रक्षा रणनीतिक मार्गदर्शन, उच्च रक्षा और संचालन संगठन में संरचनात्मक सुधारों को परिभाषित करने जैसे कुछ अहम कदम उठाने होंगे।

Latest Videos

चीन ने चल रहा पिछले 10 महीने से विवाद
पिछले 10 महीने से भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों देशों की सेनाओं ने पैंगोंग त्सो झील के उत्तर और दक्षिण में डिसइंगेजमेंट किया है। अभी देपसांग, हॉट स्प्रिंग और गोगरा में विवाद सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। 

युद्ध के चरित्र और प्रकृति में गहरा परिवर्तन हुआ- रावत
जनरल बिपिन रावत गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, '20वीं शताब्दी में सूचना समावेश और तकनीकी विकास के कारण युद्ध के चरित्र और प्रकृति में गहरा परिवर्तन देखा गया है। 

उन्होंने कहा, देश की नीति के एक साधन के रूप में सैन्य शक्ति को विभिन्न स्तरों पर बदलने की जरूरत है। जिसमें जमीनी रणनीतिक यानी राजनीतिक सैन्य, रणनीतिक संचालन और समारिक स्तर शामिल हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?