साउथ ब्लॉक में होगा सीडीएस का कार्यालय, मूल सेवा वाली होगी वर्दी

Published : Dec 31, 2019, 11:02 PM IST
साउथ ब्लॉक में होगा सीडीएस का कार्यालय, मूल सेवा वाली होगी वर्दी

सार

चीफ ऑफ द डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) का कार्यालय यहां साउथ ब्लॉक में होगा और उनकी वर्दी मूल सेवा वाली होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

नयी दिल्ली. चीफ ऑफ द डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) का कार्यालय यहां साउथ ब्लॉक में होगा और उनकी वर्दी मूल सेवा वाली होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जनरल बिपिन रावत अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को उन्हें भारत का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था।

भारतीय सेना के सार्वजनिक सूचना अतिरिक्त महानिदेशालय ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) का कार्यालय साउथ ब्लॉक में होगा। सीडीएस की वर्दी मूल सेवा वाली होगी। सीडीएस के रैंक बैज और वर्दी संयुक्तता, एकीकरण और तालमेल को दर्शाएगी।’’

सेना ने कई ट्वीट में सीडीएस की टोपी, वर्दी के बटन, बेल्ट के बकल और कार के झंडे जैसी चीजों और रैंक के बैज की तस्वीरें साझा कीं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: एक तरफ युद्ध, दूसरी ओर तबाही...आज सुबह की 10 बड़ी खबरें
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम बड़ी चुनौती थे, तिवारी कुछ नहीं