जानें राहुल गांधी के दिमाग में भरी हैं कौन सी बातें, मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने शेयर किया मजेदार कार्टून

Published : Oct 11, 2023, 09:42 AM IST
Rahul Gandhi

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का कार्टून शेयर किया है। कार्टून के माध्यम से कांग्रेस नेता पर घोटालों को लेकर निशाना साधा गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजेदार कार्टून शेयर किया गया है। कार्टून में बताने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी के दिमाग में कौन सी बातें भरी हुईं हैं।

 

 

कार्टून में राहुल गांधी के दिमाग का एक्सरे होते दिखाया गया है। इसके साथ ही मॉनिटर पर दिखाया गया है कि उनके दिमाग में कौन सी बातें हैं। मॉनिटर पर 7 लाख किलोमीटर, कैश फोर वोट, कॉमनवेल्थ गेम्स, टूजी, राजवंश प्रथम, चीन डोनेशन, अगस्तावेस्टलैंड, कोलगेट और नेशनल हेराल्ड दिख रहा है। कार्टून के माध्यम से कांग्रेस नेता पर घोटालों को लेकर निशाना साधा गया है।

राजीव चन्द्रशेखर ने कार्टून शेयर करते हुए ट्वीट किया, "एक एक्स-रे जिसे भारत को देखने की जरूरत है। इस एक्सरे में और क्या निकलेगा? नीचे अपने विचार शेयर करें। सबसे अच्छा रीट्वीट किया जाएगा।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें